हैदरनगर में ऑपरेशन सफाया के तहत बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार

हुसैनाबाद पुलिस ने ऑपरेशन सफाया के तहत हैदरनगर से अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हुसैनाबाद,पलामू: पुलिस ने ऑपरेशन सफाया अभियान के तहत हैदरनगर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी जानकारी हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने रविवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हैदरनगर थाना क्षेत्र के बुधुबिगहा गांव निवासी एक युवक के पास देशी कट्टा है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी टी. मन्नान के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने बुधुबिगहा निवासी बलवंत कुमार के घर की तलाशी ली.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बलवंत कुमार ने बताया कि हथियार उसके दोस्त रौशन कुमार रवि के घर में रखा है. इसके बाद पुलिस ने धनुडीह गांव स्थित रौशन कुमार रवि के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान उसके बिस्तर के नीचे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया.

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाया. दोनों के खिलाफ हैदरनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया.

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला, थाना प्रभारी टी. मन्नान, एसआई आशीष कुमार, एएसआई अशोक कुमार राम, वशिष्ठ सिंह, भोला राम, हवलदार मनोज कुमार मेहता समेत थाना के कई पुलिस जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >