पाटन. थाना पुलिस ने अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहा था. एक ट्रैक्टर हिसरा बरवाडीह व दूसरा ट्रैक्टर लोइंगा से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर पकड़ कर थाना लाया गया. दोनों ट्रैक्टर के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन कार्यालय भेज दिया गया है. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने बताया कि अवैध रूप बालू के कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. पकड़े जाने पर संबंधित ट्रैक्टर के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन कार्यालय भेजा जा रहा है. अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ आगे भी छापामारी अभियान चलाया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.