बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो युवक गंभीर

रविवार देर शाम बाइक हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद रविवार देर शाम बाइक हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया है. घटना हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के खलीफा मोहल्ला मधुशाला रोड की है. घायल युवकों के परिजन मिनहाज खलीफा उर्फ तेजू ने हुसैनाबाद थाना में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिनहाज खलीफा के अनुसार, उनका पुत्र शादाब इदरीशी और भतीजा शहबाज इदरीशी अपनी बाइक को एक दुकान के पास खड़ा किए हुए थे. उसी दौरान कुर्मी टोला निवासी पीयूष पासवान वहां पहुंचे और बाइक हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. आरोप है कि इसके बाद पीयूष ने फोन कर अपने भाई आयुष पासवान समेत रौशन चंद्रवंशी, कुंदन पटेल, अंकित कुमार और विमलेश पटेल को बुला लिया. मौके पर पहुंचने के बाद सभी ने मिलकर लोहे के रॉड और अन्य हथियारों से शादाब और शहबाज पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >