बिजली का तार काटने को लेकर विवाद में दो घायल

बिजली का तार काटने को लेकर विवाद में दो घायल

छतरपुर. कंचनपुर गांव के गोबराही टोला में बिजली का तार काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया. जानकारी के अनुसार, गोबराही टोला स्थित देवी मंडप के समीप पिछले 30 वर्षों से ट्रांसफार्मर लगा हुआ है. उसके बगल की खाली जमीन पर उपेंद्र पासवान और बसंत पासवान चारदीवारी निर्माण कर रहे थे. इसी दौरान बिजली का तार काट दिया गया, जिससे ग्रामीण नाराज़ हो गये और स्थल पर पहुंचकर विरोध जताने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ा और उपेंद्र पासवान व बसंत पासवान ने कार्यस्थल पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. हमले में ब्रह्मदेव यादव और मिट्ठू यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां मिट्ठू यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि चारदीवारी निर्माण और बिजली का तार काटने को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की स्थिति गंभीर है. दोनों पक्षों ने पुलिस को आवेदन दिया है और मामले की जांच जारी है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >