बस के धक्के से बाइक सवार दो की मौत

मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है

सतबरवा.

थाना क्षेत्र के पोंची बाबा चौक के समीप रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद सतबरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार बाइक (नंबर जेएच03एए-4163) से दो लोग मेदिनीनगर की ओर से लातेहार की ओर जा रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही यात्री बस अर्श ने उन्हें चपेट में ले लिया. दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवार बस में फंसने के बाद काफी दूर तक घिसटते चले गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. पुलिस मृतकों के बारे में पता लगाने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >