कृष्ण भक्ति में डूबा मेदिनीनगर, दही-हांडी और डांडिया महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

मेदिनीनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ. डीसी ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. देखें पूरी रिपोर्ट.

मेदिनीनगर(पलामू). भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शनिवार को पुलिस स्टेडियम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, दही-हांडी एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.

अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

समारोह का उद्घाटन पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, एसडीपीओ राजेश यादव, डॉ. एमपी सिंह और डॉ. विजय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज जपला में कर्मियों का धरना, मांगें पूरी करने की उठी आवाज

डीसी ने श्रीकृष्ण के संदेश को आत्मसात करने की कही बात

मौके पर डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामूवासियों को जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव को कर्तव्यबोध कराया. उन्होंने सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. उनके बताए मार्ग को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है.

भक्ति और सेवा से सकारात्मक बदलाव संभव : एसपी

एसपी कपिल चौधरी ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जैसे कार्यक्रम समाज में सुख-शांति और सकारात्मक वातावरण का मार्ग प्रशस्त करते हैं. भक्ति और सेवा की भावना से सामाजिक माहौल में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई. गायक आकाश कुमार ने गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया. वहीं गायिका आशी ने ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’, ‘राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला’, ‘अच्युतम केशवम’, ‘कृष्ण दामोदरम’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. ‘कौन कहते हैं भगवान आते नहीं, शबरी के जैसे बुलाते नहीं’ और ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए.

ये भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा एंट्री-एग्जिट रूट, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से शुरू होगी आवाजाही

युवाओं को संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य : चैंबर अध्यक्ष

चैंबर अध्यक्ष विकास सेठी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि बाहर से आए कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीला, रासलीला एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.

डांडिया और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में डांडिया महोत्सव और दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. आयोजन को सफल बनाने में समिति के डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ, गुरुवीर सिंह गोलू, परिमल प्रसून, नीलेश चंद्र, रंजीत मिश्रा सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

देर शाम तक कार्यक्रम में जुटे रहे श्रद्धालु

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और देर शाम तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया.

उदघाटन करते डीसी, एसपी व मौजूद भक्तगण | Prabhat Khabar Network
महोत्सव का उदघाटन करते पलामू उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य अतिथिगण व संबोधन करते डीसी व एसपी | Prabhat Khabar Network
महोत्सव का उदघाटन करते पलामू उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य अतिथिगण व संबोधन करते डीसी व एसपी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >