पेड़ से टकराया ट्रक, चालक-खलासी घायल

रांची-मेदिनीनगर मार्ग में दुर्घटना

सतबरवा.

थाना क्षेत्र के पिपरा आइटीआइ कॉलेज के समीप रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे ट्रक (जेएच01डीभी-9313) असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गया. जिससे ड्राइवर व खलासी घायल हो गये. घटना की सूचना पाते ही सतबरवा थाना के एएसआइ राजीव रंजन (वन) दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को एंबुलेंस से नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा भेजवाया. बताया जाता है कि ट्रक रांची से मेदिनीनगर आ रहा था. वह जैसे ही मरटिया आइटीआइ कॉलेज के समीप पहुंचा, अंसंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक पर सोलर प्लेट लदा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. जिस कारण दुर्घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >