छतरपुर (पलामू): नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को झारखंड सरकार के दिवंगत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे
नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति के साथ-साथ छतरपुर नगर पंचायत के लिए भी बड़ी क्षति है. उनके निधन से नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह गए. उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री संवेदनशील, कर्मठ और विकास के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे.
ये भी पढ़ें: दो महीने में उखड़ने लगी 15 साल बाद बनी सड़क, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
विकास को लेकर मंत्री जी का दृष्टिकोण था स्पष्ट
अरविंद गुप्ता ने कहा कि निकायों के विकास को लेकर सुदिव्य कुमार सोनू का दृष्टिकोण स्पष्ट था. उनके कार्यकाल में शहरी विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं. कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने कहा कि दिवंगत मंत्री कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ व्यक्ति थे. उनके कार्यकाल में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली. उनका असामयिक निधन विकास कार्यों की रफ्तार के लिए बड़ा नुकसान है. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मंजीत यादव, सिटी मैनेजर मुर्तजा अंसारी, वार्ड पार्षद सुनील यादव, प्रवेश साव, दीपक कुमार, रवि, रामसेवक यादव, धीरज चंद्रवंशी, आकाश चंद्रवंशी, जलील अंसारी, गुड्डू अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे.
