पलामू. पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नावाजयपुर स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. साथ ही स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया. इस अवसर पर नावाखास के पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह व नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता मौजूद थे.
देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावनाएं
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावनाएं उमड़ पड़ी. स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू हुआ, जो थाना चौक तक पहुंची. इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में कोयल नदी ने लिया विकराल रूप, खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर, कोयल रिवर फ्रंट पानी में समाया.
थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ शामिल
इस तिरंगा यात्रा में थाना चौक पर नावा जयपुर थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए. उन्होंने सभी बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं का हौसला अफजाई किया. तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों द्वारा परेड व मार्च-पास्ट भी प्रस्तुत किया गया. थाना चौक से यात्रा पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां विद्यालय के बच्चों ने थाना प्रभारी व उनकी पूरी टीम का स्वागत किया. मौके पर विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र प्रसाद सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विस्तार पूर्वक से जानकारी दिया. तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी. स्कूली बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की जोरो से तैयारी की जा रही है. निदेशक ने बताया कि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. इस समारोह में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी मौजूद थे.
