स्कार्पियो व बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत

सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा दरहा मोड़ के पास देर शाम स्कार्पियो व बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत हो गयी.

मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा दरहा मोड़ के पास देर शाम स्कार्पियो व बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत हो गयी. जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना देर शाम सात बजे की बतायी जाती है. घटना के बाद कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार बीएन कॉलेज रोड के सोनू कुमार व बाइक सवार विजय यादव की मौत घटनास्थल हो गयी. बाइक सवार सिंगरा पालहे का रहने वाला था. जबकि स्कॉर्पियो पर सवार स्वास्तिक, राजा व रमन की स्थिति गंभीर हैं. स्कॉर्पियो कार एक नाबालिक को रिम्स रेफर कर गया. रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सोनू स्वयं स्कॉर्पियो चला रहा था,

काले रंग की स्कॉर्पियो जिसका नंबर जेएच 03 एजी 1111 है. काले रंग की स्कॉर्पियो पड़वा से मेदिनीनगर की ओर आ रही थी. जबकि बाइक सवार मे मेदिनीनगर से पड़वा की ओर जा रहा था. इसी बीच सिंगरा के दरहा मोड़ के पास दोनों में टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी स्कॉर्पियो सड़क से किनारे होकर पलट गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल को पहुंची. दोनों शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >