हुसैनाबाद. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लाल वारंटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों में जपला चौबे गांव के समसुद्दीन अंसारी, इटबांध गांव के सत्यनारायण साव व लौटनियां गांव के नागेंद्र उपाध्याय का नाम शामिल है. सत्यनारायण साव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत अभियुक्त था. वह कई माह से फरार चल रहा था.
दो लाल वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, जेल
दो लाल वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, जेल
