गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : लवली गुप्ता

गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : लवली गुप्ता

पांकी. मुख्यालय स्थित आंबेडकर चौक पर शुक्रवार की शाम भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि मानव कल्याण से बड़ा कोई धर्म नहीं है. जरूरतमंदों की मदद करना ही मानवता की परिभाषा है. ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों से वंचित समाज के हर तबके की मदद करना समाज के सभी समर्थ लोगों का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि हर साल वे ठंड के मौसम में कंबल का वितरण करती हैं. जब हमारे हाथ किसी की मदद के लिए उठते हैं, तो सुखद अनुभव होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >