हनुमान नगर में बंद घर से लाखों की चोरी

ग्रिल का ताला तोड़ ले उड़े सोने-चांदी के जेवर, प्राथमिकी दर्ज

ग्रिल का ताला तोड़ ले उड़े सोने-चांदी के जेवर, प्राथमिकी दर्ज मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के टीओपी टू अंतर्गत बारालोटा हनुमान नगर निवासी प्रशांत कुमार के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी ने शहर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को घर बंद कर बाहर गये थे. बुधवार की देर शाम जब वापस लौटे, तो देखा कि घर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. घर में रखे लॉकर और अलमीरा को भी तोड़ दिया गया था. पीड़ित के अनुसार अलमीरा में रखे सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, मांगटीका, नथिया, तीन अंगूठी, कान की दो बाली, चांदी की पायल, चांदी का सिक्का सहित अन्य कीमती सामान चोरों ने उड़ा लिये हैं. चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी गयी है. घटना की जानकारी टीओपी टू और शहर थाना को दी गयी. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >