चुनाव प्रचार का भोंपू हुआ बंद, लोगों ने ली राहत की सांस

चुनाव प्रचार का भोंपू हुआ बंद, लोगों ने ली राहत की सांस

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर भोंपू से होने वाले चुनावी प्रचार का शोर शनिवार की शाम पांच बजे से पूरी तरह थम गया. नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद लगातार चल रहे कानफाड़ू आवाज से शहरवासियों ने राहत की सांस ली. चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी का वाहन जाता नहीं था की दूसरे प्रत्याशी की प्रचार वाहन आ धमकता था, नगर निकाय इस बार नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशियों के अलावा 16 वार्ड में 77 पार्षद पद अपना किस्मत आजमा रहे हैं. नगर निकाय चुनाव का तूफान यानी मतदान 23 फरवरी को है. यह तूफान किस के सर पर ताज पहनाया गया. इसका फैसल 27 फरवरी को होगा. लेकिन प्रत्याशियों का जोर आजमाइश में कोई कमी नहीं है, प्रचार बंद होने से अब प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर टू डोर जनसंपर्क करने में लग गये हैं. अपने-अपने चुनाव चिन्ह मतदाताओं को बताने और समझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. साथ सभी प्रत्याशी जीत के बाद नगर पंचायत और वार्ड मोहल्लों के विकास करने का दंभ भर रहे हैं. वहीं नगर पंचायत के मतदाता सभी प्रत्याशियों को मतदान करने का आशीर्वाद दे रहें है. नगर पंचायत के मतदाता खुलकर किसी भी प्रत्याशियों के पक्ष में गोलबंद होते नहीं दिख रहें है, मतदाताओं की खामोशी के कारण प्रत्याशियों के चेहरे पर तनाव झलक रहा है, वहीं प्रशासन 23 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर काफी अलर्ट मोड में है. शनिवार को कई प्रत्याशियों ने किया बाइक जुलूस व नुक्कड़ सभा प्रचार के आज आखिरी दिन शनिवार को सुबह आठ बजे से ही नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने धुंआधार नुक्कड़ सभा और बाइक जुलूस को निकालकर अपने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >