भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

प्रतिनिधि : हुसैनाबाद

क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. सुबह 9 बजे से ही चिलचिलाती धूप लोगों को झुलसाने लगती है और 10 बजे के बाद बहने वाली गर्म हवाएं स्थिति को और भयावह बना देती हैं. इसका असर स्थानीय बाजारों और सरकारी कार्यालयों पर साफ दिख रहा है. सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर आवागमन कम हो जाता है और लोग केवल अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलते हैं. कार्यालयों में भी फरियादियों की उपस्थिति नगण्य है, केवल अधिकारी और कर्मचारी ही नजर आते हैं. शाम पांच बजे के बाद जब धूप की तपिश कम होती है तो बाजारों में थोड़ी चहल-पहल लौटती है.

गर्मी का असर इंसानों तक ही सीमित नहीं है

गर्मी का असर बेजुबान जानवरों और पक्षियों पर भी यह भारी पड़ रहा है. तालाब और पोखरे सूखने की कगार पर हैं, जिससे मवेशियों के लिए पानी का संकट गहरा गया है. खेतों में काम करने वाले किसानों और दैनिक मजदूरों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. पिछले वर्ष भी लू की चपेट में आने से कई लोग बीमार हुए थे और कुछ की जान चली गयी थी.

अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें : डॉ विनेश राम

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनेश राम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें. बाहर जाते समय चेहरा सूती कपड़े या गमछे से ढकें. शरीर में पानी की कमी न होने दें; पर्याप्त पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें. यदि चक्कर, कमजोरी, उल्टी या बुखार महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अनुमंडलीय अस्पताल से संपर्क करें, जहां इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >