बटाने नदी में डूबने से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

बटाने नदी में डूबने से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

प्रतिनिधि : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव के समीप सोमवार को बटाने नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक हुसैनाबाद के पोलडीह (गजनाधाम) के संतोष सिंह के 14 वर्षीय इकलौते पुत्र किशन कुमार सिंह हैं. जानकारी के अनुसार किशन दो दिन पूर्व अपने नाना के घर सुल्तानी गांव आया था. सोमवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे वह गांव के चार-पांच दोस्तों के साथ बटाने नदी के सतबहिनी घाट पर स्नान करने गया था. इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. साथ में गये दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी. इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की पुष्टि सरसोत पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह ने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >