फोटो:07डालपीएच 13 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार की रात को छात्रों ने खाना को लेकर हंगामा किया. छात्र रात नौ बजे से लेकर रात 10 बजे तक हंगामा किया. छात्रों का कहना था कि खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं है. हंगामा के दौरान छात्रों ने काॅलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों का कहना था कि खाना खराब रहने के कारण उनकी तबीयत खराब हो रही है. छात्रों ने बताया कि इसके पहले भी कई बार शिकायत की गयी थी. लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. जिसके बाद मजबूर होकर छात्रों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है. छात्रों का आरोप है कि जब छात्र अनुपस्थित रहते हैं. उस दिन का भी मेस का पैसा लिया जाता है, जो गलत है. छात्रों का कहना है कि यदि महाविद्यालय के द्वारा इसका जल्द समाधान नहीं निकाला जाता है. तो छात्र आगे जाकर इससे बड़ा आंदोलन करेंगे. वर्तमान में काॅलेज कैंपस के अदंर 800 छात्र व छात्रा रहते हैं. मेस के द्वारा हरेक महीने के 15 तारीख को पूरे महीने का पैसा ले लिया जाता है. इसका भी छात्र विरोध कर रहे थे. छात्रों का आरोप है कि हरी सब्जी बहुत कम मात्रा में दी जाती है. जबकि प्रत्येक छात्रों से 30 दिन का 3900 रुपया लिया जाता है. यदि 31 दिन का महीना हाेता है, तो 4030 रुपया लिया जाता है. इसके लिए छात्रों को सुबह का नाश्ता व दो टाइम खाना दिया जाता है. इस संबंध में इंजीनियरिंग काॅलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों द्वारा मेस को लेकर रात में हंगामा किया गया था. समझाने के बाद छात्र मान गये. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. नियमित रूप से क्लास चल रहा है. बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज का मेस बीआइटी सिंदरी के नियम के अनुसार चल रहा है. मेस वाले को निर्देश दिया गया है कि खाने की गुणवत्ता को ठीक करें. प्राचार्य ने छात्रों को बताया है कि वह कॉलेज से अनुपस्थित नहीं रहे. क्योंकि इससे एकेडमी लॉस होता है. सभी बच्चों को निर्देश दिया गया है कि शाम 7:30 बजे तक वे अपने कैंपस में आ जायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
