मैट्रिक की परीक्षा में छात्रा रिद्धि बनी प्रखंड टॉपर

मैट्रिक की परीक्षा में छात्रा रिद्धि बनी प्रखंड टॉपर

पांडू. प्रखंड के उच्च विद्यालय तिसीबार की छात्रा रिद्धि कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 466 ( 93.20%) अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बन गयी है. उसके घर व प्रखंड क्षेत्र में खुशी है, वह मर्चेंट नेवी ऑफिसर बनना चाहती है, रिद्धि प्रखंड के तिसीबार गांव की रहने वाली है. उसके पिथा संतोष प्रसाद ट्रक ड्राइवर हैं और मां गृहिणी है, संतोष प्रसाद ने बताया कि रिद्धि शुरू से मेधावी रही है. पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करती है, इस सफलता का श्रेय रिद्धि ने माता, पिता,शिक्षक व बड़ी बहन तनु गुप्ता को दी है. तनु गुप्ता का इस सफलता में अहम योगदान रहा है, उच्च विद्यालय तिसीबार के प्राचार्य पारसनाथ मेहता व शिक्षकों ने बधाई दी है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >