प्रतिनिधि, मोहम्मदगंज उत्तर कोयल परियोजना परिसर स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्टाफ क्वार्टर से 10 सोलर प्लेट व पांच पंखे की चोरी हो गयी है. सीएचओ रामी किंडो ने बताया कि बुधवार को घटना की जानकारी मिली. चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर सोलर प्लेट और स्टाफ क्वार्टर से पंखे ले गये. इसके ठीक बगल में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय भी है, लेकिन पूरा परिसर असुरक्षित हैं .दिलचस्प बात यह है कि परिसर की सुरक्षा के लिए शुरुआत से ही यहां थाना स्थापित है, मामले में थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है, जो फिलहाल फरार हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
सीएचसी से 10 सोलर प्लेट व पांच पंखे की चोरी
सीएचसी से 10 सोलर प्लेट व पांच पंखे की चोरी
