एक लाख की अवैध स्प्रिट के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था स्प्रिट

अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था स्प्रिट प्रतिनिधि, छतरपुर पुलिस ने रविवार की सुबह अवैध रूप से बिहार ले जा रहे 840 लीटर स्प्रिट जब्त किया है. जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी जा रही है. जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि छतरपुर जपला मुख्य पथ पर स्थित शराब दुकान के समीप स्प्रिट की तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा है. जिस पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान देखा गया कि सफेद रंग की पिकअप वाहन (जेएच 02 बीक्यू 2869) में अवैध रूप से स्प्रिट कर बिहार ले जाया जा रहा है. वहीं अवैध स्पीड लदे पिकअप को एक स्विफ्ट कार एस्कॉर्ट कर रही है. पुलिस टीम को देख स्विफ्ट कार मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 24 डब्बे स्प्रिट पाया गया, जिसका कागज मांगने पर वाहन सवार व्यक्ति कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सके. पूछताछ के दौरान अभियुक्तों स्वीकार किया कि उक्त स्प्रिट को अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा है. तस्करी में शामिल अमन कुमार पिता ददन सिंह ग्राम अमलौना, शंकर दयाल पिता संजय शर्मा ग्राम पेटारही, प्रिंस कुमार पिता उदय यादव ग्राम इमलोना तेंदुआ, पीयूष सिंह माहे पिता रविंद्र सिंह ग्राम केशवपुर सभी थाना जम्होर, अमन कुमार पिता राजेश यादव ग्राम राधेबीगहा थाना ओबरा, विकास कुमार पिता कालेन्द्र साव थाना दाउदनगर सभी जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि छतरपुर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अग्रतर कार्रवाई के लिए मध्य निषेध विभाग को सूचित किया गया है. वहीं फरार स्विफ्ट कार व मालिक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंस्पेक्टर द्वारका राम, एसआइ राहुल कुमार, राजीव कुमार, मिथलेश यादव, सुशील यादव समेत कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >