बाजार में छठपूजा सामग्री की सजी दुकानें

बाजार में छठपूजा सामग्री की सजी दुकानें

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

छठ महापर्व पलामू में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है. रविवार को नहाय-खाय से चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई, सोमवार को खरना संपन्न हुआ. मंगलवार की शाम व्रति अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पर्व का समापन होगा. पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. घाटों और मार्गों की सफाई कराई जा रही है. बाजारों में रौनक बढ़ गई है, पूजा सामग्री और फल-फूल की दुकानें सज गई हैं. हालांकि व्रतियों की संख्या कम है, फिर भी उनकी सुविधा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध है.

पूजा सामग्री का बाजार भाव

ईख 120 रुपये प्रति जोड़ा, अन्नायास 200 रुपये प्रति जोड़ा, नारियल पानी वाला 40 रुपये प्रतिपीस, केला 60 से 70 रुपये दर्जन, सेव 240 से 260 रुपये प्रति किलो, अनार 220 रुपये किलो, पपीता 60 रुपये किलो, आवला 70 रुपये किलो, कंदा 160 रुपये किलो, डंफा 20 रुपये प्रतिपीस, शरीफा 15 रुपये प्रतपीस,बादाम 120 रुपये प्रतिकिलो, कोहड 80 रुपये प्रतिकिलो, शकरकंद 60 रुपये किलो, आदी 60 रुपये किलो, कच्चा हल्दी 120 रुपये किलो, कच्चा केला 60 रुपये किलो,मूली 60 रुपये किलो, गाजर 80 रुपये किलो, नीबू 20 रुपये जोड़ा, सूथनी 30 रुपये जोड़ा, बैर 20 रुपये किलो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >