छात्राओं को धमका कर व प्रलोभन देकर यौन शोषण, आरोपी शिक्षक फरार

ऑडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों को शिक्षक की इस घृणित कार्य का पता चला. पीड़ित छात्राअों के परिजन ने थाने में आवेदन देकर की शिक्षक पर कार्रवाई की मांग

छतरपुर. छतरपुर थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलहरवा के पारा शिक्षक अवध बिहारी यादव द्वारा विद्यालय की छात्राओं को धमकाकर और प्रलोभन देकर उनके साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इससे संबंधित एक ऑडियो वायरल है. जिसके बाद छात्राअों के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि अवध बिहारी यादव को झारखंड सरकार द्वारा अवैध करार देकर शिक्षण कार्य से हटा दिया गया है. इसके बावजूद उसके द्वारा शिक्षण कार्य कराया जा रहा है. आरोप है कि शिक्षक पैसे का प्रलोभन देकर छात्राओं के साथ शारीरिक संबंध से संबंधित वीडियो बनाकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल करता करता था. उसके द्वारा एक लड़की के साथ अश्लील बात व शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने का ऑडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी गांव वालों को हुई. इसके बाद रविवार को गांव में पंचायत बुलायी गयी थी. इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस भी गयी, लेकिन इसकी भनक अवध बिहारी यादव को लग गयी और वह घर से भाग गया. सोमवार को कई पीड़ितअों के परिजन थाना पहुंचे व आवेदन देकर कार्रवाई की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >