पलामू में पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

पलामू में पिकअप वैन की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है.

पलामू. पलामू जिले के हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ में सबनवा गांव के समीप रविवार को सड़क हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार डाली गांव निवासी शंभू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

टक्कर के बाद पिकअप लेकर फरार हुआ चालक

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.

ग्रामीणों ने हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ किया जाम

गुस्साए ग्रामीणों ने हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया है. सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया है. जाम स्थल पर मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना पुलिस पहुंची है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा एंट्री-एग्जिट रूट, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से शुरू होगी आवाजाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >