पलामू के नावाबाजार में पिकअप वाहन ने पिता-पुत्री को रौंदा, मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

पलामू के मेदिनीनगर के नावाबाजार स्थित चौगावां धाम के पास सड़क हादसा का मामला सामने आया है. दरअसल, एक पिकअप वाहन के धक्के से पिता -पुत्री की मौत हो गयी है. यह घटना मंगलवार की सुबह पांच बजे की बतायी जा रही है.

पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू के मेदिनीनगर औरंगाबाद के मार्ग के नावाबाजार स्थित चौगावां धाम स्थित एनएच 98 पर पिकअप वाहन के धक्के से पिता -पुत्री की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार की सुबह पांच बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क एनएच 98 को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक फिरोज खान और उसकी 15 वर्षीय पुत्री शमा परवीन चौगोना धाम के पास प्रतिदिन की तरह चना बेचने के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में पिकअप वाहन ने धक्का मार दी. जिससे शमा परवीन घटनास्थल पर मौत हो गयी.

फिरोज खान को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद पिकअप वाहन फरार हो गया था. नावाबाजार पुलिस ने डाली गांव से पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि चालक को गिरफ्तार किया गया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर छतरपुर के अंचलाधिकारी उन्नाव बाजार के जिला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम को हटाया. जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ. मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि देने की घोषणा की गयी.

Also Read: रामनवमी को लेकर 3 दिनों के लिए बदला ट्रैफिक व्यवस्था, रांची के इन जगहों पर नहीं चलेंगे वाहन, जानें रूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >