मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र के रेडमा रांची रोड स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी में पहली बार राधाष्टमी उत्सव मनाया गया. इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा. भागवत कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी प्रधान ने महोत्सव की शुरुआत कराई.
उन्होंने हर वर्ष राधाष्टमी महोत्सव आयोजित करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से माता राधा रानी की विधिवत पूजा और आरती की.
इसके बाद माता राधा रानी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. मंदिर के पुजारी प्रदीप पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
मौके पर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी, अजय तिवारी अकेला, बृजमोहन तिवारी, शशि तिवारी, मनी तिवारी, रामकृष्ण पाठक, विकास तिवारी, रजनीकांत तिवारी, दीपक तिवारी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे.
