राधा अष्टमी पर श्री बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा, भंडारे का आयोजन

सतबरवा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. भक्तों की भीड़ उमड़ी और भंडारे का भी आनंद लिया गया.

सतबरवा से रमेश राम की रिपोर्ट

सतबरवा. पुराना बस स्टैंड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को राधा अष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राधा रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गयी.

इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा. महिला मंडली ने सोहर और मंगल गीत प्रस्तुत कर खुशी का इजहार किया. भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की. पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सतबरवा समेत आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए.

लोकगायक परशुराम व्यास ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंदिर के संस्थापक सदस्य सह व्यवस्थापक वैद्य राजेश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ राधा जन्माष्टमी का भी आयोजन होता है.

इस दौरान आठ कन्याओं की भी पूजा की गयी. सामाजिक कार्यकर्ता निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा ने बताया कि राधा अष्टमी को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मौके पर पूर्व मुखिया संजय कुमार मिश्रा, वैद्य सुनील मिश्रा, अंकित मिश्रा, संतोष प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, प्रभु प्रसाद, अरविंद कुमार, लक्ष्मी ठाकुर समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >