जनता की गाढ़ी कमाई का किया जा रहा दुरुपयोग

पांकी विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण में उठाया सवाल, कहा

पांकी विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण में उठाया सवाल, कहा

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर, पांकी और तरहसी प्रखंड में भवन निर्माण के नाम पर घोटाला किया जा रहा है. उन्होंने मंगलवार को मौर्या फार्म हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुराने बने भवनों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है, फिर भी नए भवनों का निर्माण कराकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं, फिर भी नये भवन के लिए निकाल टेंडर

विधायक ने कहा कि गोराडीह गांव में 12 वर्ष पूर्व बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज तक चिकित्सक विहीन है. इसके बावजूद डेढ़ करोड़ की लागत से नया भवन बनाने के लिए टेंडर निकाला गया है. इसी तरह बोरोदिरी गांव में पहले से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है, लेकिन 60 लाख का नया हेल्थ केयर सेंटर निर्माणाधीन है. तरहसी प्रखंड के बलियारी गांव में पुराने भवन को तोड़कर 60 लाख का नया सेंटर बनाया गया है, जो अभी तक हैंडओवर भी नहीं हुआ.

विधायक ने कहा कि यदि जांच करायी जाये, तो अरबों रुपये का घोटाला सामने आयेगा. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने की बात कही. साथ ही मांग की कि नए भवनों के बजाय पुराने केंद्रों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की जाये. उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >