हुसैनाबाद. झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के निर्देशानुसार स्थानीय शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, जपला में शासी निकाय के पुनर्गठन के लिए शिक्षक प्रतिनिधि का चयन किया गया. प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुयी. सर्वसम्मति से मनोविज्ञान विभाग के व्याख्याता प्रोफेसर संजय कुमार सिंह को शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया. शिक्षकों व कर्मियों ने प्रोफेसर संजय सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर प्रोफेसर श्री सिंह ने कहा कि वे कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा. मौके पर प्रोफेसर कृष्ण कुमार सिंह, प्रोफेसर धनंजय कुमार सिंह, प्रोफेसर ममता सिंह, प्रोफेसर नागेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर कंचन कुमार सिंह, प्रोफेसर आकाश कुमार सिंह, प्रोफेसर अंकित कुमार सिंह, प्रोफेसर अनिल कुमार सिंहसहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे.
प्रोफेसर संजय एसबीएस कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि बने
प्रोफेसर संजय एसबीएस कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि बने
