मोहम्मदगंज. चार साल पूर्व जिला परिषद की राशि से निर्मित मोहम्मदगंज बस पड़ाव का इस बार पहली बार खुली डाक (नीलामी) के माध्यम से बंदोबस्त किया जायेगा. इसके लिए जिला परिषद पलामू ने आदेश जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार बस पड़ाव की बंदोबस्ती के लिए 23 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है. डाक की प्रक्रिया उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद कार्यालय के प्रकोष्ठ में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी. बताया गया कि यह बंदोबस्ती आगामी तीन वर्षों के लिए की जानी है. इसके लिए कुल डाक राशि 2,70,000 रुपये तय की गयी है, जबकि इच्छुक बोलीदाताओं को अग्रिम धन राशि के रूप में 67,500 रुपये जमा करने होंगे. बस पड़ाव का मासिक किराया 7,500 रुपये निर्धारित किया गया है.
मोहम्मदगंज बस पड़ाव का डाक 23 अप्रैल को
मोहम्मदगंज बस पड़ाव का डाक 23 अप्रैल को
