प्रभू श्रीराम के जयघोष के साथ रामनवमी की षष्ठी तिथि का निकली शोभायात्रा

प्रभू श्रीराम के जयघोष के साथ रामनवमी की षष्ठी तिथि का निकली शोभायात्रा

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

पलामू में रामनवमी पूजा महोत्सव इस वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. चैत्र नवरात्र की षष्ठी तिथि पर विभिन्न पूजा संघों ने महावीरी झंडा स्थापित कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया. इसके बाद मेदिनीनगर जिला मुख्यालय में पंचमी की शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें भक्तों ने जयघोष करते हुए भाग लिया. श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल ने शिवाला घाट स्थित मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर झंडा स्थापित किया और बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली. यह यात्रा शिवाला रोड, जोरावर राम के घर, माली मुहल्ला होते हुए लालकोठा चौक पहुंची. वहां से मुस्लिम नगर, तेली पट्टी और कन्नी राम चौक तक यात्रा जारी रही, जहां समाज कल्याण समिति के साथ मिलन हुआ. चौक-चौराहों पर कलाकारों ने पारंपरिक हथियारों से कला कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रभु श्रीराम और हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा का नेतृत्व जेनरल के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह कर रहे थे. यात्रा सतारसेठ चौक, विष्णु मंदिर रोड, सब्जी बाजार होते हुए पंचमुहान चौक पहुंची और आरती के बाद इसका समापन हुआ.

छहमुहान के पास रावण दहन कार्यक्रम होगा.

जेनरल के अध्यक्ष ने बताया कि सप्तमी तिथि पर भी शोभायात्रा निकाली जायेगी और छहमुहान के पास रावण दहन कार्यक्रम होगा. मौके पर महामंत्री मनोहर कुमार लाली, संरक्षक गणेश गिरी, बबलू गुप्ता, दुर्गा जौहरी, प्रदीप सिन्हा, पंकज जयसवाल, कोषाध्यक्ष किशोर सिन्हा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार टाम, प्रभात अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, दीपू चौरसिया, अरविंद अग्रवाल, रिंकू कुमार, दीपक सिंह, संदीप दास, परिमल प्रसून, नवीन तिवारी, उत्तम सिंह, अभिजीत प्रताप देव सहित कई रामभक्त शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >