प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, होनहार विद्यार्थी होंगे सम्मानित(लोगो लगेगा)

प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, होनहार विद्यार्थी होंगे सम्मानित

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष स्मृति टाउन हाल में मंगलवार 16 जून को प्रतिभा सम्मान -समारोह का आयोजन किया गया है. पलामू जिले के विभिन्न विद्यालयों के 10 वीं व 12 वीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा. समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह में प्रभात खबर ने सीबीएसइ, आइसीएसइ, जैक बोर्डे द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जायेगा. समारोह में जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में संचालित सभी कोटि के उच्च विद्यालय, प्लस टू विद्यालय के चयनित मेधावी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. सम्मान समारोह को लेकर प्रभात खबर के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया है. जिले के कई विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. समारोह में अतिथियों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को मोटिवेट किया जायेगा. कार्यक्रम के प्रमुख प्रायोजक के रूप में मानव रचना, उषा मार्टिन, आरकेडीएफ, शारदा यूनिवर्सिटी, आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी, गोल एजुकेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेंड शामिल है. इसके अलावा स्थानीय प्रायोजक ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेहला, रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी, रोटरी स्कूल, डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज, संत मरियम स्कूल, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, लिलिपुट पब्लिक स्कूल,ओरिएंट पब्लिक स्कूल, संत पॉल कान्वेंट स्कूल,आनंद मोटरर्स,क्रशर माइंस एसोसिएशन, सोना नर्सिग होम, ग्रीनवैली इंटरनेशनल स्कूल का सहयोग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >