पुलिस ने कार से 32 लाख का अफीम किया बरामद, वाहन जब्त

पुलिस ने कार से 32 लाख का अफीम किया बरामद, वाहन जब्त

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने स्टेशन रोड से साढ़े छह किलो अफीम के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी अभिषेक चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ का रहने वाला है. बरामद अफीम की कीमत 32.50 लाख बतायी जाती है. एसपी रीषमा रमेशन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुधवार की रात्रि दो बजे एक सफेद रंग की कार में युवक अफीम लेकर रेलवे स्टेशन की ओर बिक्री करने के लिए जा रहा है. प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया. इसके बाद पुलिस ने स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर एंटी क्राइम चेकिंग चलाया. पुलिस ने उजले रंग मारुति बेलोनो कार (जेएच 01 एफवाई 5271) की जांच की. ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति बैग लेकर बैठा हुआ था. पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान ड्रग डिटेक्ट किट से बारी-बारी से जांच की गयी. जिसमें पता चला कि सभी बैग में अफीम रखा हुआ है. पुलिस ने छह पैकेट अफीम बरामद किया. जिसमें सभी पैकेट में एक केजी से ऊपर अफीम रखा हुआ था. पुलिस ने करीब छह केजी 523 ग्राम अफीम बरामद किया. अफीम को खरीदने के लिए पंजाब व राजस्थान के लोग भी स्टेशन के पास आने वाले थे. लेकिन छापेमारी की भनक मिलते ही वे सभी फरार हो गये. एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में टेलीग्राम के माध्यम से 18 लाख रुपये ठगी मामले में भी शामिल बताया जाता है. जिसे लेकर पश्चिम बंगाल की पुलिस भी ढूंढ रही है. उन्होंने कहा कि इसके ऊपर 2023 में चैनपुर थाना में मारपीट का केस दर्ज है. छापेमारी दल में प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई तंजिलुल मन्नान, टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार साहू, संदीप राम, अजय सिंह, आरक्षी अनिल पासवान, नंदलाल पटेल, सत्येंद्र कुमार राम, व संजीव मलिक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >