मेदिनीनगर : क्रिसेंट प्ले स्कूल का हुआ उद्घाटन, बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और आधुनिक माहौल

मेदिनीनगर में क्रिसेंट प्ले स्कूल का उद्घाटन हुआ। डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने कहा कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अच्छे प्ले स्कूल बहुत आवश्यक हैं।

मेदिनीनगर. पांकी रोड स्थित क्रिसेंट प्ले स्कूल का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज सिंह और स्कूल के निदेशक विनोद कुमार मिश्रा ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे.

बच्चों के बेहतर विकास पर दिया जोर

उद्घाटन के अवसर पर डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने कहा कि आधुनिक समय में बच्चों के सही मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अच्छे प्ले स्कूल की जरूरत है. उन्होंने कहा कि क्रिसेंट प्ले स्कूल की ओर से बच्चों को सुरक्षित, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा देने की पहल सराहनीय है. उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार करने के साथ उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शुरुआती उम्र में बच्चों को बेहतर वातावरण मिलने से उनके व्यक्तित्व का सही विकास होता है.

बिना दबाव के प्रतिभा निखारना उद्देश्य

स्कूल के निदेशक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों पर किसी तरह का मानसिक दबाव डाले बिना उनकी स्वाभाविक प्रतिभा को निखारना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है. बच्चों को सुरक्षित और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे खुशी के साथ खेलते हुए सीख सकें. उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों की जरूरत और उनकी उम्र के अनुसार सीखने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाया जाएगा. पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा .

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में खेल उत्सव, मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर रहेगा जोर

विद्यालय की प्राचार्या आशा घई ने बताया कि पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए खेल-कूद, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. बच्चों को ऐसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार का विकास हो सके.

ये भी पढ़ें: पलामू के स्वतंत्रता सेनानी यदुवंश सहाय व अमिये घोष के नाम पर आयुक्त से सड़क का नामकरण करने की मांग

उद्घाटन समारोह में जुटे शहर के लोग

क्रिसेंट प्ले स्कूल के उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों के अलावा शिक्षाविद और बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए. सभी ने विद्यालय की पहल की सराहना की और बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की उम्मीद जतायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >