पिपरा बांध टोला फिर जलमग्न. परेशानी

प्रखंड में हुई रिकार्ड बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पिपरा बांध टोला के ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है.

मोहम्मदगंज. प्रखंड में हुई रिकार्ड बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पिपरा बांध टोला के ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है. करीब पखवाड़े पूर्व यह टोला पूरी तरह जलमग्न हो गया था. अनाज से लेकर घरों तक को नुकसान हुआ और ग्रामीणों को अन्य घरों में शरण लेनी पड़ी थी. बीच में स्थिति सामान्य होने लगी थी, लेकिन रविवार से मंगलवार तक हुई जोरदार बारिश ने फिर से हालात बिगाड़ दिये. इस बार गांव में और ज्यादा पानी जमा हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि जिस रफ्तार से पानी गांव में घुस रहा है, उसी हिसाब से निकासी नहीं हो रही, जिससे परेशानी बढ़ गयी है. पक्के मकानों तक पहुंचा पानी अबकी बार जल जमाव ने कच्चे घरों के साथ-साथ पक्के मकानों को भी प्रभावित किया है. प्रभावित ग्रामीण राजकुमार राजवार, वीगन राजवार और शंकर राजवार के पक्के घरों में पानी घुस चुका है. पिछली बार प्रभावित लोगों को सरकारी सहायता मिली थी. विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने पीड़ितों की समस्या का संज्ञान लेते हुए गांव को जल जमाव से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है. ग्रामीण खुद ही नाला बनाकर पानी निकासी की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामजन्म राम ने इस टोला के लोगों को जल जमाव से स्थायी राहत दिलाने और त्वरित राहत कार्य शुरू करने की मांग की है. 150 लोगों की आबादी संकट में इस टोला में करीब 15 घर हैं, जिनमें लगभग 150 लोग रहते हैं. लगातार जल जमाव से उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीण अब स्थायी समाधान की उम्मीद में सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर देख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >