सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की जांच की गयी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की जांच की गयी

पाटन. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनो चिकित्सक डॉ आशीष कुमार ने एक दर्जन से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य जांच किया. पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनो चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति होने से मरीजों में खुशी देखा गया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार आजाद ने बताया कि गरीब क्षेत्र है. जिससे गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाता है. कई लोग बाहर जाकर इलाज नहीं करा पाते हैं. उन्होंने कहा कि इसका लाभ गरीब परिवार के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों को बिना किसी परेशानी के आसानी से इलाज होगा. इसका सबसे अधिक गरीब परिवार के लोगों को होगा. उन्होंने कहा कि पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनो चिकित्सक की पदस्थापन की मांग किया था. जिस पर सिविल सर्जन ने संज्ञान लिया और मनो चिकित्सक डॉ आशीष कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी. उन्होंने कहा कि मनो चिकित्सक डॉ आशीष कुमार माह के दूसरे शुक्रवार रोगियों का इलाज करेंगे. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी. मौके पर जितेंद्र कुमार सिंह, प्रेमलता कुमारी, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ कृष्ण कुमार, नेत्र पदाधिकारी चंदन कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >