पलामू : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

शनिवार की सुबह मृतक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के सुदना पटेल नगर के अशोक शाह के 21 वर्षीय पुत्र लव कुमार के रूप में की गयी.

सदर थाना क्षेत्र के बीसफुटा पुल के समीप शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. सदर थाना पुलिस ने शव को मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार की सुबह मृतक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के सुदना पटेल नगर के अशोक शाह के 21 वर्षीय पुत्र लव कुमार के रूप में की गयी. इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. परिजनों के अनुसार युवक देर शाम घूमने निकला था.

Also Read: पलामू : साइबर अपराधियों ने अमीन के खाते से उड़ाया एक लाख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >