पलामू के मेदिनीनगर थाना परिसर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर हुई खाक

Palamu News : मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में आज रविवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गयी. इस भयावह आग की चपेट में आने से परिसर में हनुमान मंदिर के पास रखी लाखों की गाड़ियां जलकर खाक हो गयी.

पलामू, चंद्रशेखर : पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में आज रविवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. थाना परिसर में हनुमान मंदिर के पास रखी गाड़ियां आग की चपेट में आने से खाक हो गयी. घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: ओडिशा, छत्तीसगढ़ जाने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय बदले

जमशेदपुर की इस विकलांग महिला को बीते 6 महीनों से नहीं मिला दिव्यांग पेंशन, खाने के पड़े लाले

Jharkhand News: प्यासे रह जाएंगे झारखंड के 35 गांवों के लोग, भयावह है जल जीवन मिशन की स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >