पलामू: मेदिनीनगर सब्जी मार्केट क्षेत्र में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Medininagar Fire: मेदिनीनगर नगर निगम के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मार्केट में शुक्रवार सुबह भीषण अगलगी से अफरा-तफरी मच गई. आग पर काबू पाकर आसपास की दुकानों को बचा लिया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Medininagar Fire: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय स्थित मेदिनीनगर नगर निगम के मुख्य बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह सब्जी मार्केट लादीगढ़ कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित एक मकान में लग गई. अगलगी की घटना के बाद अफरा-तफरी माहौल हो गया. आग लगने की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. 

स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश 

अगलगी की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किया. अगलगी की घटना के बाद आसपास कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा.  

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू 

मेदिनीनगर नगर निगम के मुख्य बाजार में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य भवनों तक फैलने से रोक लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.  

15 लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान

भुक्तभोगी अविनाश प्रकाश ने बताया पहरेदार द्वारा सूचना दी गई की दुकान में आग लगी है. अविनाश प्रकाश उक्त स्थल से कुछ दूर पर रहते हैं. वहां से आकर देखा कि दुकान के बाहर रखा चौकी में आग लगी हुई है. आग की लपट काफी तेज हो गई और दुकान और मकान में आग पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. दुकान के सामने सड़क के किनारे अतिक्रमण कर कुछ लोग दुकान पर सब्जी लगा रहे हैं. इसी बात को लेकर मारपीट भी हुई है. उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 15 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. विनय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी किरण देवी घर में रहते हैं. शनिवार को पैतृक गांव पाटन प्रखंड के हरैया गांव चली गई थी. सूचना मिलने के बाद करीब नौ बजे पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना कैसे हुई यह समझ में नहीं आ रहा है. सड़क किनारे सब्जी लगाने वाले अफसाना, सोनी और सोनू की रखी सब्जी भी नष्ट हो गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >