पलामू में 1.950 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल भी बरामद किया है.

पलामू: नावाबाजार की पलामू पुलिस ने रघु साव को 1.950 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में नावा बाजार पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति झोला में गांजा बेचने के लिए घूम रहा है. इसके बाद एसडीपीओ विश्रामपुर सुरजीत कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के द्वारा छापेमारी कर 54 वर्षीय रघु साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने झोला में गांजा रखने की बात स्वीकार कर ली.

पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल भी बरामद किया है. इस छापामारी दल में नावाबाजार थाना प्रभारी नंदकिशोर दास, पुलिस अवर निरीक्षक कुणाल राजा, सहायक अवर निरीक्षक कदीर अंसारी व नावाबाजार थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read: पलामू: सुनील राम की हत्या के प्रयास मामले में एक गिरफ्तार, दो अन्य अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >