स्कूल के शिक्षकों के लिए आनंदोत्सव का आयोजन

स्कूल के शिक्षकों के लिए आनंदोत्सव का आयोजन

मेदिनीनगर. शहर के नावाटोली स्थित संत मरियम स्कूल प्रबंधन ने अमानत तट टर पिकनिक का आयोजन किया. मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्था की आत्मा होते हैं. उनके मानसिक सशक्तीकरण, प्रसन्नता व आपसी समन्वय के लिए ऐसा आयोजन आवश्यक हैं. इससे न केवल शिक्षकों में नवचेतना का संचार होता है, बल्कि वे नई ऊर्जा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं. विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श ने शिक्षकों को तनावमुक्त रखने, कार्य-जीवन संतुलन को मजबूत करने व आपसी जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से कई रचनात्मक व मनोरंजक गतिविधियों की प्रभावी योजना बनायी. प्राचार्य ने भी शिक्षकों के साथ खेल में भाग लेकर सहभागिता व सहयोग का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया. शिक्षकों के लिए ऊर्जा, उल्लास और आत्मीयता का अवसर रहा. इस दौरान शिक्षकों ने कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड जैसे खेलों में भाग लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व टीम-भावना का परिचय दिया. मौके पर उप प्राचार्य एसबी साहा, किड्स स्कूल निदेशक आनंद कुमार, प्रवीण दुबे, सुधांशु दुबे, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, रौशन राज, रिजवाना प्रवीण, निकिता गुप्ता, एकता सहाय समेत समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >