सार्वजनिक नाला की जमीन पर निर्माण का विरोध

डीसी, एसडीअो को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

मेदिनीनगर.

नगर निगम क्षेत्र के निमियां मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी भवन के पास सार्वजनिक नाला की जमीन का अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किये जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया. मामले को लेकर लोगों ने प्रशासन से पहल करने की मांग की है. रविवार की सुबह काम रोके जाने की जानकारी मिलने पर निमियां के कुछ लोग पहुंचे और सार्वजनिक नाला को अपनी रैयती जमीन बतायी. जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे तक तू तू-मैं मैं होती रही. बाद में स्थानीय लोगों ने डीसी, सदर एसडीओ व थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांचकर सार्वजनिक नाला को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >