ऑपरेशन सफाया के तहत अवैध कार्बाइन और कारतूस के साथ चतरा के तीन अपराधी गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने 'ऑपरेशन सफाया' के तहत तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से कार्बाइन, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. यह पलामू पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.


Palamu News: पलामू पुलिस ने ऑपरेशन सफाया’के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पलामू एसपी के निर्देश पर चलाये गये इस विशेष अभियान के तहत पांकी थाना पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.अपराधियों की पहचान सुभन गंझू ,सकिंद्र गंझू और सुमन यादव के रूप में हुई है. ये तीनों आरोपी चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम सिकनी के रहने वाले हैं.

एसडीपीओ के नेतृत्व में अभियान को दिया गया अंजाम

अपराधियों के पास से एक अवैध देशी कार्बाइन, एक लोहे की मैगजीन,सात जिंदा कारतूस एक खोखा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है.पुलिस ने इनके खिलाफ पांकी थाना में मामला दर्ज किया है. इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व एसडीपीओ प्रशांत कुमार-02 ने किया. टीम में पांकी थाना के सब-इंस्पेक्टर रविन्द्र राहुल साय, सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार उपाध्याय और पांकी थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

लूटपाट की योजना बनाते धरे गये अपराधी

पुलिस को 22 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर एक व्यापारी से लूटपाट करने की फिराक में हैं. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए तत्काल एक छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने पांकी थाना क्षेत्र के बराज से उत्तर, ग्राम बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे टोला कोलवा में घेराबंदी की. इस दौरान वहां मौजूद तीन संदिग्धों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें: जेल से छूटे 117 दागियों की एसपी कपिल चौधरी ने लगाई क्लास, कुंडली खंगालकर दी आखिरी चेतावनी

पूर्व में भी रहा है लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किये गये तीनों अपराधियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इनके खिलाफ चतरा और हजारीबाग जिले के अलग-अलग थानों में लूटपाट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस (मादक पदार्थ) एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले पहले से दर्ज हैं. पलामू पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है, जिससे क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना टल गयी.

इसे भी पढ़ें: ब्लैक लिस्टेड एजेंसी से कराया नियुक्ति घोटाला, अहंकार छोड़ सीबीआई जांच करायें हेमंत सोरेन: सत्येंद्रनाथ तिवारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >