जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य: आयशा सिंह

जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य: आयशा सिंह

मेदिनीनगर. नगर निकाय के निर्वाचन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी आयशा सिंह ने समर्थकों के साथ सुदना में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने नगर निगम के वार्ड संख्या दो के अघोर आश्रम रोड,पंचवटी नगर व बैंक कालोनी मोहल्ला में भ्रमण कर आम नागरिकों से मुलाकात किया. उन्होंने इन मुहल्लों की बदहाल स्थिति को देखकर भावुक हो गई. मेयर प्रत्याशी आयशा सिंह ने कहा कि नगर निगम में शामिल नये क्षेत्रों की उपेक्षा किया गया है. इन मुहल्लों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट,सफाई व्यवस्था,जलापूर्ति की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. जनसमस्याओं का समाधान करना उनका चुनावी मुद्दा है. जनता के समर्थन व सहयोग से चुनाव जीतने के बाद वह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगी. मौके पर प्रभात सिंहा सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >