पाटन में 50 टीबी मरीजों के बीच बांटे गये पौष्टिक आहार पैकेट

पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हिंडालको इंडस्ट्रीज की ओर से 50 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। जानिए पूरी खबर।

पाटन (पलामू). सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में बुधवार को हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस की सीएसआर इकाई की ओर से 50 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार पैकेट का वितरण किया गया. इन मरीजों को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चिह्नित किया गया था. कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मेहता और कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस के सुरक्षा पदाधिकारी आरआर शुक्ला ने मरीजों के बीच पौष्टिक आहार पैकेट बांटे.

टीबी का इलाज संभव

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मेहता ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका इलाज संभव है. मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवा लेने के साथ पौष्टिक आहार पर भी ध्यान देना चाहिए.

सामाजिक दायित्व के तहत पहल

सुरक्षा पदाधिकारी आरआर शुक्ला ने कहा कि हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग है. कंपनी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है. मौके पर बीपीएम शशिकांत, अनुप कुमार, मनीष कुमार, सुहानी कुमारी, प्रिंस सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >