हरिहरगंज. पीपरा प्रखंड के बभंडी पंचायत के मंहुगाई उर्फ जदूडीह गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. बताया जाता है कि ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण कई माह से गांव में अंधेरा था. गरमी के दिनों में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. सामाजिक कार्यकर्ता सतीश सिंह उर्फ भोला सिंह ने इस मामले को लेकर भागदौड़ की. उसके पहल पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. इसके चालू होने से गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी. इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. जानकारी के अनुसार पुराना ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पूरे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित थी. इससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल, घरेलू कार्य और अन्य दैनिक जरूरतों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. मौके पर सांसद प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू, शिक्षक ब्रह्मदेव राम, रामू सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.
जादूडीह गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत
जादूडीह गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत
