विवाहोत्सव को लेकर नवाह्न जप यज्ञ शुरू

विवाहोत्सव को लेकर नवाह्न जप यज्ञ शुरू

हुसैनाबाद. बिहार-झारखंड सीमा के कररबार नदी तट स्थित चर्चित गजनाधाम परिसर में राम जानकी विवाह महोत्सव को लेकर श्री सीताराम नाम नवाह्न जप यज्ञ शुरू हो गयी. धाम के महंत श्री श्री108 श्री अवध बिहार दास जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नामधुनि से की गयी.इसकी पूर्णाहुति दो मार्च को होगी. इसके बाद छह दिवसीय विवाह महोत्सव शुरू होगी. कमेटी के लोगों ने बताया कि चार मार्च को रामजी का होली, पांच को श्रीराम जी का तिलक, छह को श्री रामर्चा पूजन व श्री किशोरी जी की हल्दी, सात को रामजी जी का बारात प्रस्थान व नगर भ्रमण, आठ को श्री सीताराम विवाह पूजन, नौ को श्री राम जी का कलेवा प्रसाद पूजन आयोजित है. मौके पर श्री सीताराम नाम के प्रचारक महंत श्री चंद्रकला शरण जी, भृगुनाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिरजा सिंह, पिंटू सिंह, जयराम सिंह, राजा सिंह, अरविंद सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, सतन बाबा,बसंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, बुचुन शरण, विंध्याचल सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >