विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पांकी विधायक ने बाइक से सुदूर इलाकों का इलाकों का किया भ्रमण, कहा

पांकी विधायक ने बाइक से सुदूर इलाकों का इलाकों का किया भ्रमण, कहा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने शुक्रवार को नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड के सुदूर इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि बड़की टांड़ टोला से डबरा पंचायत भवन तक, ननकी रेहड़ा टोला और पारढोड़ा से मुंडाथान तक शीघ्र ही सड़क निर्माण कराया जाएगा. इन क्षेत्रों में आजादी के बाद से पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई होती रही है. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष वर्षों से लंबित सड़क समस्या उठायी, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जायेगा. महुआ पेड़ के पास चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और बाइक से गांव-टोले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया.

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने फूल-माला और बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया. इसके अलावा विधायक समाजसेवी सह भाजपा कार्यकर्ता संदीप यादव एवं उनकी पत्नी, उप प्रमुख कुसुम देवी के नए आवास पर आयोजित स्नेह-भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए. मौके पर बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, राजेंद्र यादव, शौर्य मेहता, अजय उरांव सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >