पलामू की पहचान को कायम रखने की जरूरत : विधायक

शहर थाना परिसर में मिलन सह सम्मान समारोह

शहर थाना परिसर में मिलन सह सम्मान समारोह

मेदिनीनगर. रामनवमी के अवसर पर शहर थाना परिसर में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक आलोक चौरसिया, एसपी रीष्मा रमेशन और एसडीओ सुलोचना मीणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कमेटी ने अतिथियों और श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के पदाधिकारियों को पगड़ी, शॉल और रामनाम पट्टा देकर सम्मानित किया. समारोह की अध्यक्षता सदर महताब आलम उर्फ पिंटु राइन ने की तथा संचालन खुर्शीद अहमद ने किया.

विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता पलामू की पहचान है और इसे बनाये रखना जरूरी है. एसडीओ सुलोचना मीणा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं. जेनरल अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने पर्व-त्योहारों को समाज में समरसता और सौहार्द का संदेश देने वाला बताया. इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >