प्रतिनिधि, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुर्मीपुर पंचायत की मुखिया रीना देवी के पति अजय राजवंशी की गिरफ्तारी को लेकर मुखिया संघ में गहरा आक्रोश है. संघ के अध्यक्ष श्रवण राम की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि अजय राजवंशी ग्रामीणों के साथ माइंस संचालक के खिलाफ शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे, तभी हुसैनाबाद पुलिस ने उन्हें तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. संघ ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि माइंस संचालक द्वारा रंगदारी के झूठे आरोप लगाये गये हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. बैठक में उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की गयी तथा चेतावनी दी गयी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संघ उग्र आंदोलन करेगा. बैठक के बाद शिष्टमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित मांग पत्र सौंपा. बैठक में रीना कुमारी, अमरेंद्र ठाकुर, मनोज भारती, ओमप्रकाश राम, आत्मेश सिंह, अशोक यादव, सुदामा यादव, शिवशंकर यादव, विमलेश पासवान, कुंदन कुमार और विजय राम समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
मुखिया पति की गिरफ्तारी पर भड़का मुखिया संघ, निष्पक्ष जांच की मांग
मुखिया पति की गिरफ्तारी पर भड़का मुखिया संघ, निष्पक्ष जांच की मांग
