पाटन. प्रखंड के किशुनपुर सांसद आदर्श ग्राम पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता व पंचायत सचिव श्यामसुंदर सिंह को पुरस्कृत किया गया. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत किशुनपुर पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता व पंचायत सचिव श्यामसुंदर सिंह को संयुक्त रूप 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया. किशुनपुर पंचायत में सरकार द्वारा संचालित सभी क्षेत्रों बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, राजेश्वरी बी ने संयुक्त रूप पुरस्कार दिया. उक्त पुरस्कार शुक्रवार को रांची में आयोजित एक समारोह में दिया गया.
मुखिया सुमन गुप्ता व पंचायत सचिव श्यामसुंदर सिंह पुरस्कृत
मुखिया सुमन गुप्ता व पंचायत सचिव श्यामसुंदर सिंह पुरस्कृत
